मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत के सुजावलपुर चौसीमा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने जगदीश त्रिवेदी के बंद घर से हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। वहीं, कृषि पदाधिकारी के घर में चोरी का प्रयास किया गया। सूचना पर शनिवार की शाम पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन की। इस संबंध में पूर्वी चंपारण जिले में कार्यरत कृषि विभाग आत्मा के सहायक निदेशक डॉ. डीपी धीरज ने सकरा थाना में आवेदन दिया है। बताया कि चोर ग्रिल तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। आवाज सुनकर मां की नींद खुली और उसने बल्ब जलाया, तो चोर भाग गए। चोरों ने चाचा जगदीश त्रिवेदी के बंद घर से हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। घर करीब दस महीने से बंद है। पुलिस ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...