मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के गन्नीपुर बेझा गांव में चोरों ने शुक्रवार रात एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर से साढ़े तीन लाख रुपये नकद एवं सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामले में गृहस्वामी श्यामनंदन कुमार ने शनिवार को सकरा थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की।श्यामनंदन ने पुलिस को बताया कि रात में चोरों ने घर में घुसकर बक्सा, ट्रंक, अटैची आदि को तोड़ दिया और उसमें रखे नकद रुपये और सामान चोरी कर लिया। सुबह नींद खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। सकरा थाना के एएसआई गणेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...