मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में खेतों तक बिजली नहीं पहुंची है। मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध सिंचाई योजना के तहत आवेदन करनेवाले किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। बाजी निवासी रामबली मुखिया, वीरेंद्र मुखिया, मदन कुमार, सुरेंद्र मुखिया, मो. सकुर, महेश्वर, मो. गफूर, सूरज सिंह, मुरौल झाप निवासी रामानंद कुमार आदि ने बताया कि आवेदन किया था। करीब तीन साल पहले विभाग ने घर पर स्मार्ट मीटर लगा कर चालू कर दिया और लिखवा लिया, जबकि खेतों में सिंचाई के लिए कनेक्शन का आवेदन किया था। खेतों तक पोल और तार नहीं पहुंचाया गया। किसानों का कहना है कि खुद तार खरीदा और बांस के सहारे खेतों तक बिजली पहुंचाई गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: पंचायत समिति की बैठक में बिजली व्यवस्था पर बवाल किसानों ने घोटाले की आशंका ...