मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: सकरा। सकरा बाजिद पंचायत के हसनपुर बंगाही गांव में बुधवार को करंट लगने से किसान सतीश मिश्र की मौत हो गई। वे बथान पर पशुओं को चारा देने गए थे। इसी बीच बिजली के तार की चपेट में आ गए। जिंदा होने की उम्मीद लेकर परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...