मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- Muzaffarpur News: सकरा। हरपुर कृष्ण गांव में शनिवार को रास्ता रोकने के विवाद में मारपीट हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले, जिसमे कई लीग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया। टुनटुन पासवान की पत्नी राधा देवी ने सकरा थाना में आवेदन दिया है। बताया कि सिहो-दरधा सड़क से टोला में जाने के लिए काफी समय से रास्ता है, उस रास्ते की जमीन को गांव का एक परिवार निजी बता रहा है। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष और सरपंच पति की मदद से मामले को शांत कराया। सकरा पुलिस ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रास्ते की खोदाई रोकने पर महिला से मारपीट यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: रास्ता विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की...