मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: सकरा। चकराबे मनियारी निवासी स्वर्ण व्यवसायी विशाल कुमार सोनी का शव शुक्रवार को गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शव पहुंचने की सूचना पर विशाल के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मुखिया प्रतिनिधि भारत भूषण राय ने परिजनों को सांत्वना दी। गुरुवार की रात वैशाली जिले के तीसीऔता थाने के बिन्दी चौक से आगे एक चिमनी के समीप लूट के विरोध पर बदमाशों ने विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। व्यवसायी दुकान बंदकर बाइक से डेरा लौट रहे थे। पुलिस ने व्यवसायी को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...