मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर संस्कृति शाखा की ओर से राष्ट्रीय कन्या भूण संरक्षण प्रकल्प 'पावर ऑफ पिंक' के अंतर्गत एक निजी हॉस्पिटल में मंगलवार को बेबी किट व उनकी माताओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।संस्कृति शाखा की अध्यक्ष पूनम गट्टानी और कार्यक्रम की संयोजिका दीपिका जाजोदिया ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य कन्या जन्म को प्रोत्साहित करना, बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा समाज में कन्या संरक्षण का संदेश प्रसारित करना है। नवरात्रि के दौरान कन्या शक्ति के सम्मान और नारी सशक्तीकरण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए शाखा ने इस कार्यक्रम के माध्यम से नवजात बच्चियों एवं उनके परिवारों के प्रति स्नेह और सहयोग की भावना व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शक्ति की ...