मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश देने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर संस्कृति शाखा ने शुक्रवार को स्वच्छता दिवस पर सफाई अभियान चलाया। मौके पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए डस्टबिन, फिनायल, साबुन, हैंडवॉश सहित विभिन्न स्वच्छता सामग्री का वितरण किया गया। सदस्यों ने लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर प्रिया चोखानी, पूनम गट्टानी, प्रीति टेकरीवाल, स्वाति गाड़िया, प्रीति सिंघानिया, गरिमा अग्रवाल, श्वेता जादोदिया, राधा केजरीवाल, पूजा खेतान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...