मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कटरा के अम्मा गांव की 20 वर्षीया डॉ. जाह्नवी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के तृतीय समिति के यूथ फोरम में वर्चुअल संबोधन देकर मुजफ्फरपुर और बिहार का मान बढ़ाया है। वैश्विक सामाजिक कार्यकर्ता, लेखिका और अभिनेत्री जाह्नवी को 'बहुपक्षवाद के भविष्य की पुनर्कल्पना-युवाओं और समुदायों' को केंद्र में रखते हुए विषय पर प्रतिनिधि के रूप में आमंत्रित किया गया था। विधि की परीक्षा में व्यस्तता के कारण वह न्यूयॉर्क नहीं जा सकीं।जाह्नवी ने कहा कि बहुपक्षीय सहयोग तभी सार्थक होगा, जब शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय और सुरक्षा के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर सुधार दिखे। युवाओं के सुझावों पर संस्थागत कार्रवाई हो और संयुक्त राष्ट्र के सुधारों का लाभ वंचितों तक पहुंचे। वर्ष 2025 में 19 वर्ष की उम...