मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर/औराई, हिटी। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए डीएम कुमार गौरव ने बुधवार को अधिकारियों के साथ औराई, कटरा तथा गायघाट प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बागमती व लखनदेई नदी के तटबंधों, स्लुइस गेट, चयनित राहत एवं बचाव स्थलों का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट एवं एक्टिव मोड में रहने का निर्देश दिया। कहा कि बाढ़ प्रबंधन से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: औराई डिग्री कॉलेज में अब तक सिर्फ 60 नामांकन, तेजी लाने का निर्देश तटबंधों की स्थिति डीएम ने बागमती नदी के तटबंधों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। संबंधित विभाग के अधिकारियों को तटबंधों की नियमित निगरानी एवं सतत निरीक्षण सुनि...