मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। मनियारी थाने के चैनपुर गांव में शनिवार दोपहर साढ़े चार बजे संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद इलाके में जहरीला पेय पदार्थ से मौत की चर्चा होने लगी। सूचना पर मनियारी थाने की पुलिस ने युवक के घर के आसपास में शराब बिक्री के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस के साथ ग्रामीण भी शराब बेचने वालों के घर तक गए। दो घरों में छापेमारी के बाद पुलिस ने शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। हालांकि, मृतक युवक के परिजनों ने थाना में लिखित देकर कहा है कि उसके पुत्र की मौत बीमारी से हुई है। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में शराब पीने से एक पार्षद समेत दो लोगों की मौत, पार्टी करने के बाद बिगड़ गई थी तबीयत वह काफी दिनों से बीमार था। शनिवार की शाम दरवाजे पर अचानक गिरकर बेहोश हो गय...