मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। राज्य सवात् संघ, बिहार की छठी वार्षिक आमसभा रविवार को स्थानीय डॉ. जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के एमपीएस इंडोर स्टेडियम में हुई। इसमें संघ की कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। सर्वसम्मति से संजीव कुमार को प्रदेश अध्यक्ष, नंद कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रंजीत प्रसाद श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष और राहुल श्रीवास्तव को सचिव चुना गया।संघ की कोषाध्यक्ष सेंडाई शिल्पी सोनम ने बताया कि सूरज कुमार को संयुक्त सचिव और उनको कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपासना आनंद, रोहित कुमार प्रजापति, आशिफ अनवर, स्वीटी कुमारी, सुनी कुमार, नितेश कुमार, हिमांशु राज, तन्नूश्री और रनवीर कुमार को विभिन्न पदों पर निर्वाचित किया गया।बैठक के दौरान 7वीं बिहार स्टेट सवात चैंपियनशिप-2026 के आयोजन पर भी चर्चा हुई। कोषाध्यक्ष शिल्पी सोनम व...