मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उत्तर बिहार उद्यमी संघ के अध्यक्ष पद पर संजीव चौधरी लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। संघ की कार्यकारिणी के गठन के लिए मंगलवार को आयोजित आमसभा में अध्यक्ष पद के चुनाव में संजीव चौधरी को 147, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नील कमल को सिर्फ सात मत प्राप्त हुए।

अध्यक्ष पद के अलावा संघ के अन्य अधिकारियों का चुनाव अध्यक्ष पद के अलावा संघ के अन्य अधिकारियों का चुनाव निर्विरोध हुआ। अवनीश किशोर और राजीव राय को उपाध्यक्ष, विनीत अग्रवाल को महासचिव, सुरेश खेतान को कोषाध्यक्ष और नितीश पांडे को संगठन सचिव चुना गया। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष दयाशंकर ठाकुर के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया बेला फेज एक स्थित भारत विकास परिषद हॉल में संपन्न हुई। समिति में ध्रुव शाही, भारत भूषण अग्रवाल, चि...