मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोतिहारी रेलखंड स्थित संजय सिनेमा ओवरब्रिज के समीप ट्रेन से कटकर रविवार रात एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया गया। इसमें पाया गया कि घटनास्थल ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में है। इसके बाद जीआरपी की टीम वहां से लौट गई। ब्रह्मपुरा थानेदार विपीन रंजन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 25-27 साल के बीच बताई गई है। शव की पहचान करने के लिए उसकी तस्वीर को आसपास के थानों में भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...