मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना के संगम घाट के पास बूढ़ी गंडक नदी में मंगलवार की देर शाम रामपुर हरि के मझुअर गांव निवासी भवन पासवान के पुत्र संतोष कुमार (35) ने छलांग लगा दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने अहियापुर थाने की पुलिस को सूचना दी। थानेदार शरत कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है। बुधवार को शव की तलाश कराई जाएगी। घटना के कारण को लेकर परिजनों से जानकारी ली जा रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: चंदवारा घाट से 24 घंटे बाद छात्र का शव बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...