मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री दुर्गा पूजा समिति संघ कार्य समिति की बैठक गोला रोड स्थित श्री दुर्गा मंदिर के प्रांगण में संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र चाचान के अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि इसबार दुर्गा पूजा के उपरांत प्रतिमा विसर्जन में होने वाले व्यवधान को पूर्व में ही सुलझा लिया जाएगा। समिति की ओर से घोषणा की गई कि अगामी एक सितंबर को डीएम कुमार गौरव से मिलकर इस संबंध मे चर्चा की जाएगी और संघ की ओर से उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा। मौके पर डॉ. महेश प्रसाद, प्रवीण चौधरी, देवाशीष गुहा, पवन कुमार राम, रवि महतो, रंजन कुमार, बाबू गुप्ता, आशीष कुमार, विजय कुमार, सुबोध कुमार, राधाकांत सिंह एवं आदित्य राज थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...