मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गन्नीपुर स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को कथा व्यास स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण केवल पूजनीय भगवान ही नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाले महान मार्गदर्शक भी हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब जीवन में अधर्म, अहंकार और अन्याय बढ़ता है, तब धर्म, सत्य और सदाचार की स्थापना का संदेश श्रीकृष्ण के जीवन से मिलता है। वर्तमान समय में भी उनके उपदेश अत्यंत प्रासंगिक हैं। कठिन परिस्थितियों में भी मनुष्य को अपने कर्तव्य के मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए। यह भी पढ़ें- जीवन में कितनी भी कठिन परिस्थितियां क्यों न आएं, अपना ...