मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रावण मास की तीसरी सोमवार को नागपंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। 17 अगस्त हस्त नक्षत्र के शुभ योग में नागपंचमी की पावन तिथि पड़ रही है। इस दिन शिवालयों में जलाभिषेक के साथ नाग देवता का भी पूजा किया जाएगा। इस दिन तीसरी सोमवारी है, जिसमें शहर के सभी शिवालयों में काफी भीड़ उमड़ेगी। नागपंचमी पर जगह-जगह पूजा और मेले का भी आयोजन होगा।ज्योातिष पंडित प्रभात मिश्र व पंडित शिवेन्द्र मिश्र ने बताया कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागदेवता के पूजन के बाद ही लोग अपने घर के देवता का पूजन करते हैं। यह भी पढ़ें- नाग पंचमी मेला में होगी रासलीला और प‌द्मावती-गौरा बादल का मंचन कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए यह सर्वश्रेष्ठ तिथि मानी जाती है। नागपंचमी के दिन श्रद्धालु शिव मं...