मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेला व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर शनिवार को डीएम कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कांवरिया मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने रामदयालु, आरडीएस कॉलेज, जिला स्कूल और बाबा गरीबनाथ मंदिर समेत कई प्रमुख स्थलों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया。 यह भी पढ़ें- Banka News: कांवरिया पथ का डीएम व एसपी ने लिया जायजासुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश डीएम ने स्पष्ट किया कि श्रावणी मेला पूरी तरह दुर्घटनामुक्त और व्यवस्थित होना चाहिए। खासकर दूसरे और तीसरे ...