Muzaffarpur News: श्रावणी मेला में बनेगा कंट्रोल रूम, 24 घंटे करेगा काम
मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। श्रावणी मेला के दौरान विशेष नियंत्रण कक्ष बनेगा। मकसद है आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना। कंट्रोल रूम दिन-रात काम करेगा। गुरुवार को फकुली मोड़ से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक कांवरिया मार्ग के निरीक्षण के दौरान डीएम कुमार गौरव ने कंट्रोल रूम में जरूरी संसाधनों के साथ कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
तैयारियों की समीक्षा जमीनी हालात का जायजा लेने के बाद डीएम ने समाहरणालय में बैठक करते हुए मेला की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय पर तमाम इंतजाम पूरा करने की हिदायत दी। मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन की सुदृढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.