मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सावन की पहली सोमवारी को लेकर जारी ट्रैफिक प्लान कागज़ तक ही सीमित रह गया। आदेश के अनुसार शनिवार दोपहर 2 बजे से सोमवार दोपहर 2 बजे तक कावंरिया पथ पर बड़े वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक थी। लेकिन, शनिवार को रास्ते पर बैरिकेडिंग बंद नहीं की गई और पुलिस की तैनाती नदारद रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: पहली सोमवारी व नाग पंचमी को लेकर अशोकधाम में हाई अलर्टपुलिस की लापरवाही रामदयालुनगर मोड़ पर ड्रॉप गेट लगाकर वाहनों को रोकना था, लेकिन रात तक बैरिकेडिंग बंद नहीं की गई। इसी तरह मधौल और सकरी सरैया में भी वाहनों को रोकने वाले ड्रॉप गेट सक्रिय नहीं हुए। इन जगहों पर तैनात रहने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी शाम तक गायब रहे। इसको लेकर पुलिसकर्मियों का तर्क था कि पहल...