मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। श्रावणी मेले को देखते हुए गंगाजल की बिक्री के लिए डाक विभाग आगामी गुरुवार से विशेष काउंटर लगाएगा। इस काउंटर पर उपभोक्ताओं को गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध होगा। इसकी जानकारी प्रधान डाकघर के प्रवर डाकपाल पीपी वर्मा ने मंगलवार को दी। बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभाग कई साल से गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराता आ रहा है।उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर सहित अन्य प्रधान व उप डाकघरों के माध्यम से सालों भर गंगाजल की बिक्री की जाती है। इस साल इसके लिए विशेष काउंटर प्रधान डाकघर में लगाने का फैसला किया गया है। इस काउंटर से पूरे सावन केवल गंगाजल की बिक्री होगी। यह भी पढ़ें- तैयारी : सावन में डाक घरों में मिलेगा गंगाजल, भोले बाबा की करें पूजा इसके अलावा मांग के अनुसार डाकियों के म...