Muzaffarpur News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान जलकर खाक
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के वार्ड सात में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट से रफी अहमद के घर में आग लग गई। अगलगी में घर में रखा कपड़ा, बिजली उपकरण समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा दलबल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.