मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: गायघाट,एक संवाददाता। शिव शिष्य परिवार ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड में पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया। इसके तहत एनएच-527 सी के डिवाइडर पर भूसरा के पास 1500 पौधे लगाए गए। परिवार के सैकड़ों महिला-पुरुष सदस्यों ने अभियान में हिस्सा लिया। इससे पहले हसना स्कूल में प्रार्थना सभा हुई। इसके बाद शिव शिष्यों के अलग-अलग समूह बनाकर पौधरोपण किया। मौके पर पूर्व सरपंच बबलू सिंह, अरुण कुमार, इंदू देवी, सुबोध पंडित व अजय कुमार भोला आदि थे। यह भी पढ़ें- Gridih News: करिहारी में 'मां के नाम एक पेड़' अभियान में 151 पौधे बांटे यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर मधुबन-बापूधाम में गूंजा 'वंदे मातरम्'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...