मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: गोरौल। नगर पंचायत के वार्ड 10 और 11 स्थित पंचायत भवन परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई। पटना से आए डॉक्टर पीके सिंह ने मधुमेह, थायराइड, वायरल बुखार, टीबी सहित अन्य बीमारियों की जांच की। इस दौरान सैंपल भी लिए गए। उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। इस तरह का शिविर आगे भी लगाया जाएगा। पंकज श्रीवास्तव, राजीव कुमार वर्मा, अतिकुर्ररहमान, ब्रजेश कुमार, दीपक सिंह, अशोक सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: प्रथम अस्पताल ने लगाया मुफ्त स्वास्थ्य शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...