Muzaffarpur News: शिविर में ग्रामीणों ने रिश्वत मांगने की शिकायत की
मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- Muzaffarpur News: बोचहां। मैदापुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में गुरुवार को रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। विधायक बेबी कुमारी, डीएम कुमार गौरव एवं मुखिया पंकज कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। अतिथियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिविर में ग्रामीणों ने राजस्व कर्मचारी द्वारा दाखिल-खारिज और भूमि संबंधी कार्यों के निष्पादन में रिश्वत मांगने की शिकायत की। डीएम ने कहा कि दाखिल-खारिज में रिश्वतखोरी और खाद की कालाबाजारी पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत मैदापुर में ग्रामीण हाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.