Muzaffarpur News: शिक्षिका को स्थानांतरित करने की मांग, हंगामा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: कांटी। नगर परिषद स्थित प्राथमिक विद्यालय गोप टोला में गुरुवार को अभिभावकों ने हंगामा किया। अभिभावकों ने शिक्षिका सुनीता गुप्ता पर गुटखा खाने व बच्चों से सही बर्ताव नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्हें विद्यालय से स्थानांतरित करने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस विद्यालय पहुंची। अभिभावकों ने पुलिस को बताया कि शिक्षिका सुनीता गुप्ता अक्सर विद्यालय में गुटखा खाती हैं। बच्चों के साथ उनका व्यवहार अच्छा नहीं है। शिक्षिका सुनीता गुप्ता ने गुटखा खाने की बात को गलत बताया। अभिभावकों ने अधिकारियों से विद्यालय में जांच की मांग की है। डायल 112 पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: महिला शिक्षक से आपत्तिजनक बातों पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.