मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता शिक्षा मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर राजनीतिक टिप्पणी करने वाले शिक्षक राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मोतीपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय साढा कन्या के शिक्षक पर सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री के खिलाफ राजनीतिक टिप्पणी करने का आरोप था। इस मामले में शिक्षक से स्पष्टीकरण भी मांगा गया।

शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा ने कहा कि राजेश कुमार विशिष्ट शिक्षक हैं। इनके द्वारा सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार के संबंध में किये गए राजनीतिक टिप्पणी के क्रम में सोमवार को स्पष्टीकरण मांगा गया था। उनके द्वारा बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री के विरूद्ध राजनीतिक एवं अमर्यादित टिप्पणी करना, स्वेच्छाचारिता बरतना एवं बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली का उल्लंघ...