मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से लेकर डीईओ कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का रिकार्ड मांगा गया है। इसके साथ ही प्रशिक्षण महाविद्यालय, संबद्ध कार्यालय में कार्यरत कर्मियों का पदस्थापना से संबंधित अपडेट मांगा गया है।शिक्षा विभाग के निदेशक ने निर्देश दिया है कि प्रशासनिक कारणों से इनके पदस्थापना अपडेट को मुख्यालय में संधारित किया जाना है। इसके तहत इन सभी के पदनाम, नियुक्ति तिथि, वर्तमान में पदस्थपित कार्यालय का नाम, वर्तमान कार्यालय में योगदान, कार्यालय का नाम देना है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: खेल विभाग में बहाल होंगे डाटा एंट्री ऑपरेटर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...