मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना के मझौली खेतल निवासी शिक्षक मो. मुस्तकीम के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर के कमरे का ताला काटकर अलमारी में रखा 25 हजार नकद, सोने का एक जोड़ा झुमका, बाली, मोबाइल व नल चोरी कर लिया। इस संबंध में शिक्षक ने सदर थाना में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि 19 अक्तूबर को वह पूरे परिवार के साथ मुशहरी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव स्थित अपने पुश्तैनी घर पर गए थे। 21 अक्तूबर को लौटने पर चोरी का पता चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...