मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: गायघाट। मवि बाघाखाल के शिक्षक अमित कुमार के तबादले की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीईओ को आवेदन सौंपा है। विद्यालय की अध्यक्ष चित्रलेखा देवी व सचिव सुनीता देवी ने बताया कि शिक्षक अमित कुमार कभी समय से विद्यालय नहीं आते हैं और न ही विद्यालय कार्य में रुचि लेते हैं। मुखिया विभा देवी, ग्रामीण सीतेश कुमार, मणि भास्कर कुमार,जयशंकर झा, अरुण कुमार, विष्णु कुमार, आलोक कुमार, निर्भय कुमार, दिलीप कुमार व शीला देवी आदि ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ कई बार प्रखंड और जिला में शिकायत की गई, लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी प्रधानाध्यापक गौतम बिहारी ने बताया कि शिक्षक अमित कुमार मनमानी करते हैं, वे बिना सूचना के गायब रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...