मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता शिक्षकों को झंडा फहराने व उतारने की ट्रेनिंग मिलेगी। इसके लिए कुशल अनुभवी बीआरपी, प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की हर प्रखंड के लिए टीम बनाई जाएगी। डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा ने शुक्रवार को इसे लेकर निर्देश जारी किया।डीईओ ने कहा कि गणतंत्र दिवस/स्वतंत्रता दिवस पर प्राय: कहीं न कहीं से झंडा संहिता के उल्लंघन की खबरें आती रहती हैं। यह अत्यंत ही खेद का विषय है। जांच के क्रम में पाया जाता है कि सही जानकारी के अभाव में झंडा बांधने, फहराने, उतारने के दौरान न चाहते हुए भी गलतियां हो जाती हैं। ऐसे में बीईओ अपने प्रखंड के सभी विद्यालयों में झंडा बांधने, फहराने, उतारने के कुशल अनुभवी बीआरपी, प्रधानाध्यापक, शिक्षकों की 5-7 सदस्यीय टीम बनाकर क्षेत्राधीन सभी कोटि के सरकारी, निजी विद्यालय ...