Muzaffarpur News: शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर डीईओ से मिले शिक्षक संघ
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शिक्षकों के वेतन भुगतान और लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ गुरुवार को डीईओ से मिला। डीईओ से वार्ता के बाद प्रमंडलीय संगठन प्रभारी लखन लाल निषद ने कहा कि 20 जून के धरना-प्रदर्शन के विभिन्न मांगों में विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक और विशिष्ट शिक्षकों का वेतन बढ़ोतरी के साथ निर्धारण लंबित था। आश्वासन मिला है कि एक सप्ताह में प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक के विद्यालय अध्यापक, विशिष्ट शिक्षकों के सभी प्रकार की अंतर राशि का भुगतान पांच सितंबर से पूर्व करने पर बात कही गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.