मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दीपावली एवं छठ से पूर्व सभी कोटि के शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर शिक्षक संघ मंगलवार को शिक्षा भवन पहुंचा और डीपीओ स्थापना से मिला। शिक्षकों ने कहा कि पर्व त्योहार पर भी वेतन नहीं मिला तो घर कैसे चलेगा। जिले के 28 हजार शिक्षकों के वेतन भुगतान का मामला है।वेतन भुगतान को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला इकाई की एक बैठक भी सदर अस्पताल रोड स्थित संघ भवन में हुई। शिक्षकों ने कहा कि दीपावली एवं महापर्व छठ के अवसर पर वेतन न मिलने की खबर सुनकर शिक्षक दुखी हैं। रोज नए-नए फरमान से शिक्षक तनाव महसूस करने लगे हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News दो माह से वेतन नहीं मिलने से नियोजित शिक्षकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी विभाग शिक्षकों से भूखे पेट काम करवाना चाहता है।जिला अध्यक्ष...