Muzaffarpur News: शादी की जिद पर अड़ी 10वीं की छात्रा, बात न मानने पर खाया जहर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली एक मां अपनी 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी को लेकर थाने पहुंची। छात्रा अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी। हद तो तब हो गई जब शादी की जिद पूरी न होने पर छात्रा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश भी की। परिजनों ने आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद उसकी जान बचाई जा सकी। हालांकि, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी छात्रा की जिद कम नहीं हुई और वह लगातार जान देने की धमकी देती रही। छात्रा की हरकतों और उसकी जिद से परेशान होकर उसकी मां मिठनपुरा थाने पहुंची। पुलिस की पूछताछ में मां का कहना था कि लड़का उसकी बेटी को बहला-फुसला रहा है, इसलिए वह उस पर प्राथमिकी दर्ज कराना चाहती हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.