मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिसं। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत की गई है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक केस दर्ज नहीं किया गया है।परिजनों के अनुसार, आरोपित ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसका यौन शोषण करता रहा। बाद में जब नाबालिग और उसके परिजनों ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपित ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दी। जैतपुर थानाध्यक्ष रजनीकांत पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। परिजन आपसी समझौते का प्रयास कर रहे थे। आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...