मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाजार स्थित एक निजी बैंक के एटीएम कक्ष में कार्ड बदल कर शातिर ने कारोबारी के खातों से दो बार में साढ़े तेरह हजार रुपये निकासी कर ली। मामले में पीड़ित एटीएम कार्ड धारक बरुराज थाना क्षेत्र के विशुनपुर होरिल गांव निवासी दुकानदार राजेश कुमार चौधरी ने अज्ञात के खिलाफ मोतीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।उसने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपना मोबाइल व एटीएम कार्ड इलेक्ट्रॉनिक दुकान के कर्मी कथैया थाना क्षेत्र के जसौली निवाली संजय कुमार को देकर मोतीपुर रुपये निकासी के लिए भेजा था। उक्त कर्मी बाजार बरुराज रोड स्थित निजी बैंक की एटीएम मशीन से रुपये निकालने पहुंचा। यह भी पढ़ें- Basti News: अज्ञात जालसाज के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा वहां पहले से मौजूद अज्ञात युवक ने बाइलेंस चेक करन...