Muzaffarpur News: शहीद बैकुंठ शुक्ल की जीवनी पर बनेगी फिल्म
मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को माड़ीपुर में स्वतंत्रता सेनानी स्मृति मंच की ओर से अमर बलिदानियों और कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं स्मृति सभा आयोजित की गई। महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित हिंदी फीचर फिल्म 'बैकुंठ द रेबेल हीरो' बनाने का निर्णय लिया गया। फिल्म का निर्देशन स्वतंत्रता सेनानी स्मृति मंच के राष्ट्रीय संयोजक अमित विक्रम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नित्यानंद शर्मा ने की, जबकि संचालन अमित कुमार ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अनिल सहनी, मेयर निर्मला साहू, उपमेयर मोनालिसा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.