Muzaffarpur News: शहर में निकाली गई गंगाजल कलश यात्रा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व गौरव सनातन सेवादार परिवार ट्रस्ट की ओर से सोमवार को शहर में गंगाजल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा मोतीझील स्थित माई स्थान से निकलकर कल्याणी चौक, साहू पोखरा होते हुए बाबा गरीबनाथ धाम पहुंची। ट्रस्ट के सुनील रंजन उर्फ बबलू ने बताया कि कलश यात्रा में भाजपा के कई प्रमुख नेता, अधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद पूनम सिन्हा, मिंटू शर्मा, डॉ. मोनालिसा, दिवाकर शर्मा, तक्षक कुमार, रंजन कुमार ओझा, राकेश कुमार, सुनील कुमार यात्रा में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.