मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नई दिल्ली से जयनगर जा रही 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में शराब जब्ती की खुन्नस में धंधेबाजों ने बेडरोल स्टाफ राहुल कुमार की पिटाई कर दी। गुरुवार को समस्तीपुर जंक्शन के पास काली मंदिर के समीप हुई मारपीट में उनका सिर फट गया। घायल का समस्तीपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपित उत्तर प्रदेश के बलिया स्टेशन से बी-3 कोच में शराब लेकर सवार हुए थे। मुजफ्फरपुर जीआरपी के विशेष अभियान में हाजीपुर से ट्रेन खुलने के बाद चार दर्जन से अधिक टेट्रा पैक शराब जब्त की गई। शराब पकड़वाने के संदेह में आरोपितों ने राहुल की पिटाई की और फरार हो गए। समस्तीपुर जीआरपी प्रभारी बीरबल राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायल के बयान पर आगे की कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस...