मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। झपहां के समीप से पुलिस ने सोमवार को शराब के साथ सुधीर कुमार और गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने एक कार भी जब्त की है। गिरफ्तार दोनों आरोपित मीनापुर सेंटर गांव के रहनेवाले हैं। थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि झपहां के एक निजी अस्पताल के समीप कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार का पीछा किया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर कार को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान कार में शराब मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...