मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना पुलिस ने सोमवार की रात शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दुकानदार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी स्कूटी की डिक्की से करीब 18 बोतल विदेशी शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपी हथौड़ी थाना क्षेत्र का पान दुकानदार गोलू कुमार बताया गया है। थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा के अनुसार पुलिस ने शराब और स्कूटी को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...