मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। शराब के नशे में कार सवार युवकों के उत्पात मचाने के मामले में पुलिस के बयान पर मंगलवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात गश्ती के दौरान पुरानी गुदड़ी में हंगामा होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची। वहां भीड़ ने तीन युवकों को घेर रखा था। पुलिस तीनों को नगर थाना ले आई। तीनों के नाम अमन कुमार उर्फ आर्य नंदन, प्रकाश कुमार उर्फ आदित्य नंदन और अनिश कुमार उर्फ अल्वय कुमार बताये गए हैं। थाने में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई।जानकारी हो कि प्रभात सिनेमा चौक के पास कार से ठेला चालक को धक्का लगने के बाद ठेला पर बैठा बच्चा घायल हो गया था। इसके बाद कार सवार युवक भागने लगे थे। इस दौरान कार ने दो बाइक...