मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा स्थित दिनकर द्वार के पास शराब बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को मौके से शराब तो नहीं मिली, लेकिन सोनू दास की दुकान की तलाशी के दौरान 11 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा गांजा पीने में इस्तेमाल होने वाली पेपर पाइप के 100 पीस मिले। पुलिस ने गांजा और पेपर पाइप को जब्त कर लिया। मौके से सोनू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर गांजा बिक्री से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। यह भी पढ़ें- 1200 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बंगाल कनेक्शन का खुलासा यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: 128 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...