Muzaffarpur News: शराब कारोबार का विरोध करने पर जानलेवा हमला
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार स्थित हरिजन बस्ती में शराब के कारोबार का विरोध करने पर एक ही परिवार के लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना को लेकर शनिवार को पीड़ित संजय राम ने काजीमोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी में उन्होंने पुलिस को बताया है कि बीते शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे वे अपने घर में थे, तभी बाहर से शोर और चीख-पुकार की आवाज आई कि उनके बेटे को मारा जा रहा है। जब संजय राम अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ बाहर निकले तो देखा कि उनके बेटे को आरोपित थप्पड़ों और घूंसों से पीट रहे थे। जब पीड़ित ने मारपीट का कारण पूछा तो आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया। आरोप है कि सूरज राम ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ आए किसुन कुमार ने अपने हाथ मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.