मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आश्विन पूर्णिमा इस बार 25 अक्तूबर रविवार को मनाई जाएगी। व्रत, शरद पूर्णिमा और कोजागरा पर्व इसी दिन होगा। वहीं, स्नान-दान की पूर्णिमा 26 अक्तूबर को मनाई जाएगी। पंडित प्रभात मिश्र व पंडित जयकिशोर मिश्रा ने बताया कि शरद पूर्णिमा को कोजागरी और रास पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से पूर्ण होता है। मान्यता है कि रात में मां लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं और जागकर पूजा करने वालों पर कृपा बरसाती हैं। इस रात खीर बनाकर चांदनी में रखने से वह अमृत तुल्य हो जाता है। वृंदावन में भगवान कृष्ण ने इसी रात महारास रचाया था। यह भी पढ़ें- Jhansi News: शरद पूर्णिमा को लेकर सजने-संवरने लगे मठ-मंदिर यह भी पढ़ें- 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा, बुध-शुक्र वक्री और शनि-चंद्रमा...