मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर किलकारी बिहार बाल भवन, मुजफ्फरपुर की ओर से जिला स्कूल हॉस्टल परिसर में रविवार को शतरंज प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन किलकारी की कार्यक्रम समन्वयक पूनम ने किया। मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार, राजीव कुमार सिन्हा एवं केके सिन्हा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया। निर्णायक की जिम्मेदारी चीफ आर्बिटर सौरव आनंद ने निभाई। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। बालिका वर्ग में प्रथम-सूफिया परवीन, द्वितीय-अभिश्री और तृतीय-आयेशा रही। बालक वर्ग में प्रथम-आदित्य, द्वितीय-आकाश और तृतीय-सर्विन रहे। यह भी पढ़ें- रैपिड कप शतरंज में रोहन और समायरा चैंपियन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...