मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार राज्य सीनियर फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप में छह चक्रों के बाद पटना के खिलाड़ियों का दबदबा कायम है। चंद्रविला विवाह भवन में मंगलवार को चौथे दिन की प्रतियोगिता में पटना के विपुल सुभाषी, विवेक शर्मा और मोहम्मद तफसीर आलम साढ़े पांच-साढ़े पांच अंक लेकर संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर के युवा खिलाड़ी प्रणीत सिन्हा पांच अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं। छठे चक्र में कई रोमांचक मुकाबले और उलटफेर देखने को मिले। पहले बोर्ड पर विपुल सुभाषी ने बेगूसराय के किशन कुमार को 80 चालों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराया। किशन पांचवें चक्र तक लगातार पांच जीत के साथ अकेले शीर्ष पर थे। दूसरे बोर्ड पर विवेक शर्मा ने दरभंगा के भूपनाथ को 44 चालों में पराजित किया। तीसरे बोर्ड पर मोहम्मद तफ...