Muzaffarpur News: शंभू सहनी हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- Muzaffarpur News: कांटी। नगर परिषद क्षेत्र के कोठियां निवासी शंभू सहनी हत्याकांड में शुक्रवार रात पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि गिरफ्तार नरसंडा निवासी राजा कुमार और पप्पू कुमार से पूछताछ की जा रही है। थानेदार ने बताया कि एक आरोपित को मुशहरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे आरोपित की कांटी से गिरफ्तारी हुई है। गौरतलब है कि बुधवार की सुबह कोठियां निवासी शंभू सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शंभू सहनी की पत्नी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.