Muzaffarpur News: शंख व घड़ी घंटाल की ध्वनि से गुजायमान हुआ शहर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नयाटोला स्थित पर्णकुटी से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकलने के साथ जय जगन्नाथ के जयकारे से शहर गुंजायमान हो गया। शाम में पूजा अर्चना के बाद पर्णकुटी से निकली रथयात्रा में बड़ी संख्या में महिला, बच्चे और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। घड़ी घंटाल और शंख की ध्वनि के बीच श्रद्धालु जगन्नाथ के जयकारे लगा रहे थे। रथयात्रा में शामिल लोगों में रथ की रस्सी खींचने के लिए होड़ लगी हुई थी। एक श्रद्धालु हटते नहीं थे कि दूसरा रथ की रस्सी पकड़ने के लिए तैयार रहते थे।रथयात्रा में शामिल सिद्धार्थ शंकर ने बताया कि नयाटोला से निकली रथयात्रा स्पीकर चौक, छाता चौक, कटही पुल सब्जी मंडी, चंद्रलोक चौक, कलमबाग रोड से स्पीकर चौक होते हुए पुनः नयाटोला पहुंचकर समाप्त हुई। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.